Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

Result

UGC NET June 2026 Result Released

UGC NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

तीनों विषयों के लिए 1,96,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,20,355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल PhD जैसी श्रेणियों में शामिल किया गया है।

272 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा

इन तीनों विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को दोबारा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए देशभर के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

NTA ने परीक्षा के बाद 10 से 13 सितंबर तक प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्ड किए गए उत्तर जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों ने समीक्षा की।

इसके बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

– आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– UGC NET जून 2026 रिजल्ट/स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
– अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
– सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
– रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Exit mobile version