Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Ukraine Crisis: कार में ब्लास्ट के साथ गैस पाइपलाइन उड़ाई, कल स्कूल पर दागे थे रॉकेट

ukraine crisis

ukraine crisis

कीव। रूस से युद्ध संकट के बीच यूक्रेन (Ukraine Crisis) में लगातार दूसरे दिन धमाके (Blast) हुए हैं। पूर्वी यूक्रेन में कथित रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया। वहीं, एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया। इन दोनों ब्लास्ट को रूस से युद्ध के ट्रेलर (War Trailor) के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन (Ukraine Crisis) ने जहां हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है, तो वहीं रूस ने इसे यूक्रेन की साजिश करार दिया है।

इधर, यूक्रेन के लुहान्सक में शनिवार सुबह (यूक्रेन के समय के मुताबिक शुक्रवार रात) हुए एक हमले से गैस पाइप लाइन फट गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हमले के बाद यूक्रेन के इमरजेंसी विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने को कहा है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।

Ukraine Crisis: अगर युद्ध किया तो…, बाइडेन ने पुतिन को दी चेतावनी

इधर, रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन अशांति फैलाने के लिए यह साजिश रच रहा है। रूसी समाचार एजेंसी रिया नवोस्टी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अलगाववादियों के हमले में ही गैस पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा है।

इधर, जो बाइडेन ने रूस पर झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति हमें साफ-साफ बताएं और वादा करें कि वो यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले दिनों बॉर्डर से सेना के वापस लौटाने की बात कही थी।

Ukraine Crisis: टल गया महायुद्ध, रूस ने वापस बुलाए अपने सैनिक

बॉर्डर पर विवाद के बीच यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में हो रहे हमले को रूस की फॉल्स फ्लैग रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। फॉल्स फ्लैग का मतलब होता है- कोई देश पहले अपने हिस्से में सुनियोजित हमला करे और फिर इसका आरोप दूसरे देश पर मढ़कर जवाबी कार्रवाई करे। अमेरिका ने रूस की इस रणनीति के बारे में पहले ही नाटो (NATO) को आगाह किया है।

एक दिन पहले स्कूल पर हमला हुआ था

गुरुवार को फेयरीटेल किंडरगार्टन में एक स्कूल के ऊपर गोले दागे गए।

हमले के समय बच्चे स्कूल के अंदर थे। इस अटैक में तीन टीचर घायल हो गए थे।

Exit mobile version