Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूक्रेन-रूस के बीच चौथे दौर की वार्ता शुरू, क्या थम जाएगी जंग

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले (Ukraine-Russia War) के 19वें दिन युद्ध समाप्त होने के लिए उम्मीद की एक किरण इजराइल के रूप में दिखाई दी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह इजरायल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि युद्ध विराम की घोषणा के बाद ही यह बातचीत हो सकती है। यूक्रेन में रूस के आक्रमण को रोकने के लिए इजराइल मध्यस्थता को राजी हो गया है। इसके बाद हमला रुकने और शांति की स्थापना की उम्मीद जगी है।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के 19 शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी, जेलेंसकी ने NATO को दी चेतावनी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इजराइल से रूस और यूक्रेन (Ukraine-Russia ) के बीच मध्यस्थता कर युद्ध रुकवाने की अपील की थी। अब यूक्रेनी राष्ट्रपति प्रशासन के मुखिया एंड्री यरमक ने जानकारी दी है कि रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता में इजराइल मध्यस्थता करने जा रहा है।

इससे पहले इजरायल के राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट ने स्वयं भी रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी संघर्ष में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। अब इस पेशकश के आगे बढ़ने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच युद्धविराम जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Ukraine-Russia War: रूस की गोलीबारी में पत्रकार की मौत, दूसरा गंभीर

इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच चौथे दौर की वार्ता भी शुरू हो गयी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार और रूस के साथ यूक्रेन की ओर से वार्ताकार मिखाइलो पोडोल्याक ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हो रही वार्ता की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता शुरू हो गई है। उन्होंने लिखा कि दोनों के बीच संवाद कठिन है लेकिन यह हो रहा है। दोनों पक्षों ने वार्ता के सफल होने की उम्मीद जताई है।

Exit mobile version