Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे है लखनऊ के 60 लोग

Medical Students

लखनऊ। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine-Russia War) का पांचवा दिन है। युद्ध की त्रासदी में कई भारतीय छात्र  इस में फंस गए है जिनहे वहां से सुरक्षित निकालने में भारत सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार यूक्रेन (Ukraine) में लखनऊ (Lucknow) के भी 60 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। रविवार तक यूपी के 1173 विद्यार्थियों व लोगों के वहां फंसे होने की सूचना मिली है। यह जानकारी वहां फंसे लोगों के परिजनों और दोस्तों के माध्यम से राहत आयुक्त कार्यालय को दी गई है।

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि सभी की जल्द वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फंसे लोगों की स्वदेश वापसी के लिए राज्य आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय स्थापित कर सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं।

आंठवा जन्मदिन से पहले युद्ध में बच्ची को मिला मौत का तोहफा

इन सूचनाओं को विदेश मंत्रालय में संचालित कंट्रोल रूम को भेजा रहा है। साथ ही यूक्रेन, पोलैंड व रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये पीड़ितों तक एडवाइजरी पहुंचाई जा रही है।

Exit mobile version