Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मासूम की जान बचाने के लिए कवच बन गई मां, खुद गोलियां झेल गईं

कीव। कहते हैं कि दुनिया में हर चीज की कीमत होती है लेकिन मां की ममता अनमोल है। बदतर से बदतर परिस्थितियों में मां के प्यार और बलिदान ने लोगों को हैरान किया है। वह मां ही है जो अपनी जान देकर भी अपने बच्चे की रक्षा करती है। यही कारण है मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। ऐसी ही ममता का उदाहरण युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में देखने को मिला।

यहां कीव में गोलाबारी के दौरान एक मां ने अपनी एक महीने की बेटी को अपने शरीर से ढक कर किसी तरह बचाया जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को खुद कई गोलियां लगीं हैं, जबकि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। परिवार को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला और उसके साथ घायल पति का ऑपरेशन किया गया।

Ukraine-Russia War: रूस के एयरस्ट्राइक से कांपा थियेटर, छिपे हुए थे 1000 से अधिक बच्चे-महिलाएं

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से पूरे देश में मानो भगदड़ का माहौल है। बड़ी संख्या में यहां लोगों ने देश छोड़ दिया है। इधर, UN की माइग्रेशन एजेंसी के अनुसार बीते दिनों यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 1.20 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।

Russia-Ukraine War: कीव सुरक्षित…पुतिन परेशान…आगे क्या?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 20 दिन से अधिक गए हैं। जमीन पर दोनों ही देशों की सेना एक दूसरे के खिलाफ लगातार मुकाबला कर रही हैं। लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन नेटो में शामिल नहीं हो सकता है। उन्होंने वहां की जनता को ये तथ्य स्वीकार करने की अपील की है।

Exit mobile version