Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Ukraine-Russia War: युद्ध के सातवें दिन रूस ने शुरू किया यूक्रेनी शहरों पर कब्जा

ukraine-russia war

ukraine-russia war

कीव। किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे न झुकते हुए यूक्रेन पर रूस (Ukraine-Russia War) का ताबड़तोड़ हमला जारी है। अब रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) के शहरों पर कब्जे करने शुरू कर दिये हैं। बंदरगाह शहर बर्दियांस्क के बाद अब खेरसॉन शहर पर भी रूस ने अपना झंडा लहरा दिया है।

यूक्रेन पर हमले (Ukraine-Russia War) के सातवें दिन रूस ने खेरसॉन शहर पर कब्जे का एलान किया। इससे पहले रूसी सेना बंदरगाह शहर बर्दियांस्क पर कब्जे का एलान कर चुकी है। बर्दियांस्क आजोव सागर पर क्रीमिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

Ukraine-Russia War: रूसी हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत

बर्दियांस्क के बाद रूसी सेना ने जिस खेरसॉन शहर पर कब्जा किया है, क्रीमिया प्रायद्वीप के उत्तर में स्थित इस शहर की आबादी 2.8 लाख है। क्रीमिया पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था। रूस ने रविवार को ही खेरसॉन शहर को घेरने की बात कह दी थी।

Ukraine-Russia War: कीव से निकल चुके है सभी भारतीय, विदेश सचिव ने दी जानकारी

खेरसॉन के मेयर इगोर कोलयखायेव ने कहा कि रूसी सेना ने रेलवे स्टेशन और खेरसॉन नदी के बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है। रूस के सैनिकों की शहर के सेंट्रल स्क्वायर पर मौजूदगी और रात के समय शहर की प्रमुख इमारत के पास हुई लड़ाई की पुष्टि भी हो गई है।

Ukraine-Russia War: खारकीव में हुई भारतीय छात्र की मौत,MBBS करने गया था नवीन

खेरसॉन की सड़कों पर भारी संख्या में रूसी टैंक घूम रहे हैं और स्थानीय नागरिक डरे हुए हैं। मेयर ने कहा कि वे अपने शहर के लोगों के जीवन और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने लोगों से घर छोड़कर बाहर नहीं जाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए लोगों का जीवन सर्वाधिक मूल्यवान है। यह एक यद्ध है और खेरसॉन कभी यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेगा।

Exit mobile version