Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Ukraine-Russia War: रूसी हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत

ukraine-russia war

ukraine-russia war

कीव। रूसी सैन्य काफिला (Russian Army) कीव की तरफ लगातार बढ़ रहा है और यूक्रेन (Ukraine) के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर रूसी सैनिक (Russian soldier) भीषण गोलीबारी कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के ओख्तिरका शहर पर जोरदार हमला करते हुये सैन्य बेस को निशाना बनाया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों (Ukrainian soldiers) के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन और रूस (Ukraine-Russia War) के बीच युद्ध का यह छठवां दिन है।

यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई बातचीत से शांति की उम्मीद बंधी थी। लेकिन, मंगलवार को उसका कोई सार्थक परिणाम दिखाई नहीं दिया। रूस ने यूक्रेन पर हमले अधिक तेज कर दिये हैं। कीव में प्रवेश करने में सफल न हो सकी रूसी सेना आसपास के शहरों को निशाना बना रही है।

Ukraine-Russia War: विश्व के सबसे बड़े विमान को रूसी सेना ने मार गिराया

रूसी सेना ने इस बार खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे पर भीषण हमला कर दिया। वह हमला इतना जोरदार था कि यूक्रेनी सेना को संभलने का कोई अवसर नहीं मिला। हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Ukraine-Russia War: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन को उड़ाया, कीव से 4 किलोमीटर दूर

इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को अपना लक्ष्य बना लिया है। इसके लिए एक बड़ी सेना यूक्रेन की ओर प्रस्थान कर चुकी है। मैक्सार टेक्नोलॉजी की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों से इसकी पुष्टि हो रही है कि रूस की बड़ी सेना कीव की ओर लगातार बढ़ रही है। इन तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि रूसी सेना का काफिला अब 64 किमी लंबा हो गया है।

Exit mobile version