Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर मंडराया परमाणु हमले का खतरा, पुतिन ने दिए न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग (Ukraine-Russia War) परमाणु युद्ध (Nuclear War) की ओर बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दे दिया है। सुरक्षा के लिए अपने परिवार को साइबेरिया भेज दिया है।

परमाणु युद्ध के संकेत पहले से मिल रहे थे। हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर ‘किन्झॉल’ हाइपरसॉनिक मिसाइल दागी। यह मिसाइल परमाणु और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है। 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल परमाणु बम भी गिरा सकती है।

न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश मिलते ही क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अधिकारी सकते में हैं। उनका मानना है कि पुतिन के इस निर्णय का अंजाम भयानक हो सकता है। क्रेमलिन अधिकारियों ने कहा कि पुतिन भी परमाणु युद्ध की तैयारी में निकासी अभ्यास में भाग लेंगे।

Ukraine-Russia War: रूस के एयरस्ट्राइक से कांपा थियेटर, छिपे हुए थे 1000 से अधिक बच्चे-महिलाएं

पुतिन के परिवार को भेजा गया साइबेरिया

रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत से रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पुतिन ने अपने परिवार के सदस्यों को साइबेरिया भेज दिया है। यहां उन्हें एक हाई-टेक अंडरग्राउंड बंकर में रखा गया है।

प​हले से न्यूक्लियर फोर्सेस अलर्ट पर

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहले भी अपनी न्यूक्लियर फोर्सेस को हमले के लिए अलर्ट कर दिया था। यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी भी दी थी। पुतिन ने न्यूक्लियर कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद तमाम न्यूक्लियर मिसाइलें फायरिंग मोड पर ला दी गई थीं। स्टाफ को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया था।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के 19 शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी, जेलेंसकी ने NATO को दी चेतावनी

झुकने तैयार नहीं यूक्रेन

25 दिनों बाद भी यूक्रेन के हथियार नहीं डाल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक संबोधन में कहा था- यह हत्या है, जानबूझकर की गई हत्या। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे और न ही इसमें शामिल लोगों को माफ करेंगे। हम अपनी जमीन पर अत्याचार करने वाले सभी लोगों को सजा देंगे। हालांकि दोनों देशों के बीच जंग रोकने के लिए बातचीत हो रही है। इसी बीच जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से जंग रोकने के लिए सीधी बातचीत करने की अपील की है।

Exit mobile version