• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती को मिली हरी झंडी, एकलपीठ का आदेश हुआ खारिज

Writer D by Writer D
25/07/2023
in शिक्षा
0
Forest Inspector

Forest Inspector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जारी अपने महत्वपूर्ण आदेश में वन दरोगा (Forest Inspector) के 316 पदों को भरने के लिये चल रही भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने एकलपीठ के आदेश को खारिज कर दिया है।

एकलपीठ ने 22 जून, 2023 को अंतरिम आदेश जारी कर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से संचालित फारेस्टर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। मामले को कुछ उम्मीदवारों की ओर से चुनौती दी गयी थी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि आयोग ने फारेस्टर के 316 पदों को भरने के भर्ती प्रक्रिया अपनायी और अप्रैल 2021 में लिखित परीक्षा भी संपन्न करा दी गयी लेकिन इसी बीच UKSSSC परीक्षा भर्ती घोटाला सामने आया।

विशेष कार्य बल (एसआईटी) ने मामले की जांच के बाद नकल के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल की पुष्टि के बाद आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को खारिज कर दिया।

साथ ही नयी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिये सफल उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया गया। इसी बीच कुछ उम्मीदवार हाईकोर्ट पहुंच गये और UKSSSC के कदम को चुनौती देते हुए नयी भर्ती प्रक्रिया को खारिज करने की मांग की।

राप्ती नदी पर बनेगा आठ लेन का राजघाट पुल, सेतु निगम ने दी मंजूरी

याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि नकल के आरोपियों को पकड़ने के बजाय आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। आयोग की ओर से कहा गया कि 53000 से अधिक उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया और नकल के आरोपियों की पहचान करना संभव नहीं है। आयोग की ओर से बड़े स्तर पर नकल की आशंका व्यक्त की गयी।

इसके बाद आयोग की ओर से एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी गयी। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की युगलपीठ ने आज आयोग की अपील पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ के आदेश को खारिज कर दिया।

युुगलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि कुछ मुट्ठीभर उम्मीदवारों की वजह से पूरी भर्ती प्रक्रिया अधर में लटकी है। अदालत ने एकलपीठ के आदेश को खारिज कर दिया और आयोग को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिये।

अदालत ने यह भी कहा कि परीक्षा का परिणाम याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। साथ ही एकलपीठ से भी कहा कि वह याचिका को जल्द से जल्द निस्तारित करे।

Tags: Forest InspectorUkssscuttarakhand jobs
Previous Post

राप्ती नदी पर बनेगा आठ लेन का राजघाट पुल, सेतु निगम ने दी मंजूरी

Next Post

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म Dono का टीजर रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
RBI
Main Slider

RBI में निकली बंपर भर्ती, इतने लाख मिलेगी सैलरी; फौरन करें अप्लाई

29/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
Next Post
Dono

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म Dono का टीजर रिलीज

यह भी पढ़ें

अखिल भारत हिंदू महासभा

‘वैलेंटाइन डे’ पर पार्कों में अश्लीलता नहीं करेंगे बर्दाश्त : अखिल भारत हिंदू महासभा

13/02/2021
मुनव्वर राणा Munawar Rana

मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR दर्ज, फ्रांस के बहाने आतंकियों के समर्थन का आरोप

02/11/2020
Banana Milkshake

नाश्ते में बनाएं शेक, मिलेगी दिनभर की ताजगी

16/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version