Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संयुक्त राष्ट्र ने सौर ऊर्जा पर भारत की प्रशंसा की, पर्यावरण को लेकर जताई उम्मीद

डब्ल्यूएचओ WHO

डब्ल्यूएचओ

संयुक्त राष्ट्र। भारत में सौर ऊर्जा को लेकर किए जा रहे कार्यो और उद्योगों को लेकर हो रहे परिवर्तन की संयुक्त राष्ट्र में प्रशंसा की गई। संयुक्त राष्ट्र के पदाधिकारियों ने कहा कि अब यह उम्मीद है कि पर्यावरण को लेकर विश्व अपने लक्ष्य समय पर प्राप्त करने में सफल होगा। संयुक्त राष्ट्र में जनता और जलवायु पर बेविनार में संयुक्त राष्ट्र की उप-महासचिव अमीना मुहम्मद ने कहा कि पर्यावरण को लेकर विश्व भर में किए जा रहे प्रयास उत्साहवर्धक हैं।

पाकिस्तान में विपक्ष के निशाने पर सरकार, सांसद और विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

जापान और कोरिया 110 देशों के साथ जलवायु से कार्बन कम करने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। इन दोनों देशों का कहना है कि 2050 तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। चीन ने यह समय 2060 तक बताया है। उन्होंने बताया कि यूरोपियन यूनियन 2030 तक 55 फीसदी कार्बन उत्सर्जन कम करने पर काम कर रहा है। उसको सोलर ऊर्जा पर भी तेजी से काम करना चाहिए।

Exit mobile version