Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुछ घंटों में अपृहत किशोरी सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

kidnapper arrested

kidnapper arrested

लखनऊ। मानक नगर पुलिस ने अपृहत किशोरी को महज कुछ घण्टों में बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के प्रयास में था।

थाना प्रभारी मानक नगर ने बताया कि इलाके में रहने वाले किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ सोमवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित और किशोरी का मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगवाया था।

सर्विलांस के जरिए दोनों की लोकेशन मानक नगर रेलवे स्टेशन आई थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते मानक रेलवे स्टेशन पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। प्लेटफार्म नंबर 2 पर किशोरी और आरोपी मिल गये। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोच लिया।

नहर में उतरता मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसला कर शहर के बाहर भागने के प्रयास में था। समय रहते आरोपित को दबोच लिया गया। पिता ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्र्ज कराया था।

Exit mobile version