Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Malaika और Arjun के रिश्ते पर चाचा Anil Kapoor का सपोर्ट, कही ऐसी बात

अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। मलाइका अरोड़ा भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करती हैं। वे कई बार कह चुकी हैं कि अर्जुन ने उन्हें बुरे वक्त में सहारा दिया था। वैसे एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से उम्र में काफी छोटे हैं।

रश्मि देसाई ने शेयर की ओपन शर्ट में Bold Photo, फैंस ने की जम कर तारीफ

इसकी वजह से काफी लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते स्पॉट किए जाते हैं। इसी बीच अर्जुन के चाचा अभिनेता अनिल कपूर ने इनके रिश्ते पर परिवार का पक्ष रखा है।

बोन हेल्थ के लिए हानिकारक है ये हैबिट्स,आज ही बदले

लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि अर्जुन का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन अनिल कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसी बात कही, जिससे सभी लोग हैरान रह गए। अनिल ने कहा कि सभी लोग अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से बेहद खुश हैं। अनिल ने बताया, ‘मैं अर्जुन को बचपन से जानता हूँ। वह कभी गलत फैसला नहीं ले सकता है। ये उसके निजी जीवन की बात है। अर्जुन को जिस चीज से खुशी मिलती है, हम सब भी उसी से खुश हैं।’

पूजा का नारियल निकल जाए खराब, तो भगवान ने दिये है ये संकेत……

अनिल कपूर आगे कहते हैं, ‘परिवार के सभी सदस्य इस बात में विश्वास रखते हैं। वे चीजें जिन से दूसरों को खुशी मिलती है, उसी में हम भी खुश रहते हैं। दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी होती है। मैं बहुत खुश हूँ और मैं इस बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूँ।’

 

Exit mobile version