• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेकाबू कार नहर में गिरी, तीन सगे भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
ayodhya accident

ayodhya accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक बेकाबू कार नहर में जा गिरी। हादसे में मिर्जापुर के कार चालक और तीन भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने इन मृतकों की पहचान मिर्जापुर के शेरवा गांव निवासी कार चालक सुक्खू यादव और तीन सगे भाई रामसागर, बलिराम और विद्यासागर के रूप में की है।

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई और इन चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति, गांव शेरवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे।

तभी बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी किस वजह से असंतुलित हुई इसकी जांच की जा रही है। कार को पानी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में चार की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी तीन भाई समेत चार युवकों की चंदौली में सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सूचना के बाद चंदौली रवाना हो गए।  शेरवा गांव निवासी इंद्रदेव के पांच पुत्र हैं। उनके दूसरे नंबर के पुत्र का ससुराल चंदौली के रेवसा गांव में है।

निर्भया कांड के 9 साल: बर्बरता की काली रात, जिसने देश को दिया कलंक

बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोड़ने के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 10 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई। हादसे में कार सवार चारों की मौत हो गई।

मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन  सूचना मिलने पर चंदौली के लिए रवाना हो गया। गांव के चार युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। चारों युवकों की शादी नहीं हुई थी।

Tags: accident newschandauli newsup news
Previous Post

निर्भया कांड के 9 साल: बर्बरता की काली रात, जिसने देश को दिया कलंक

Next Post

महिला निशानेबाज कोनिका लायक ने की खुदकुशी, सोनू सूद ने दिलायी थी राइफल

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: एके शर्मा

19/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

19/11/2025
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के सम्मान व कल्याण के लिए कार्य कर रही डबल इंजन सरकारः सीएम योगी

19/11/2025
लूट लो मौका! Jio Free दे रहा Gemini 3 AI का एक्सेस, 18 महीने धड़ल्ले से करें इस्तेमाल
Main Slider

Jio फ्री में दे रहा Gemini 3 AI का एक्सेस, फटाफट ऑफर कर लें क्लेम

19/11/2025
BSNL का धमाका प्लान! 251 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-100GB डेटा
Main Slider

BSNL का धमाका प्लान! मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-100GB डेटा

19/11/2025
Next Post

महिला निशानेबाज कोनिका लायक ने की खुदकुशी, सोनू सूद ने दिलायी थी राइफल

यह भी पढ़ें

जो बाइडेन के चुनावी एजेंडे से चीन-पाक को लगेगी मिर्ची, भारत के लिए शुभ संकेत

16/08/2020
Amit Mohan Prasad

कानपुर, बरेली, नोएडा, प्रयागराज, अंबेडकरनगर में बनेंगे L-2 अस्पताल : अमित मोहन

10/04/2021
shooter arrested

गुजरात के बिल्डर पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर को STF ने दबोचा

15/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version