• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेकाबू ई-बस ने कई वाहनों को रौंदा, पांच की मौत

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। रेल बाजार थाना क्षेत्र में टाटमिल चौराहे पर अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों को रौंदा दिया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घटना के बाद डीसीपी पूर्वी, नगर आयुक्त और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। क्रेन की मदद से पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा रही है।

मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी कानपुर की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कानपुर सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएंं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घंटाघर से टाटमिल की तरफ जा रही इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीटते हुए निकल गई। रास्ते में पड़ने वाला ट्रैफिक बूथ भी टूट गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर डीसीपी पूर्वी, बाबूपुरवा, रेलबाजार और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

लोगों का कहना है कि बस का चालक नशे में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हालांकि यह भी बात सामने आ रही है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। हकीकत क्या है इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल करेगी। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार चालक की तलाश के साथ ही घटना की जांच जारी है।

Tags: cm yogikanpur bus accidentkanpur newspriyanka gandhiup news
Previous Post

अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद, चार गिरफ्तार

Next Post

देश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 2.09 लाख मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

YIDA
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026
Murder
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, हत्यारे ने मौत तक किया इंतजार

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 2.09 लाख मरीज

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बदली सीट, सरोजनीनगर से इसको दिया टिकट

02/02/2022
Murder

प्रेम प्रसंग में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या

12/02/2023
CM Yogi

फर्जी स्कूलों पर एक्शन लेगी योगी सरकार, प्रतिदिन 10 हजार रुपए की दर से लगेगा जुर्माना

07/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version