Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खाई में गिरी अनियंत्रित बस, 12 यात्रियों की मौत, 25 घायल

bus fell

12 killed as bus fell into ditch

मुंबई। नवी मुंबई के खोपोली क्षेत्र में बोरघाट में शिंगरोबा मंदिर के पास पुणे-मुंबई ओल्ड हाईवे पर शनिवार तड़के करीब चार बजे एक निजी बस के खाई में गिर (Bus Fell) जाने से आठ लोगों की मौत हो गई ।

इस घटना में तकरीबन 25 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी है। अब तक 16 घायलों को खाई से बाहर निकाल कर खोपोली नगरपालिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस की टीम और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव के काम में लगे हुई हैं। बस में 40 से 45 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार बस पुणे से मुंबई जा रही थी।

जहरीली शराब का कहर! 8 लोगों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

लोगों ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही है। रस्सी के सहारे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कुछ लोग तो ऐसे हैं कि जो चल तक नहीं पा रहे हैं। उनको उठाकर लाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि जानकारी मिल रही है कि बस में सवार लोग गोरेगांव के एक म्यूजिक ग्रुप से जुड़े हुए थे, जो गोरेगांव सायन विरार इलाके में रहते थे।

CM एकनाथ शिंदे ने हादसे पर जताया दुख, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

वहीं राहत और बचाव कार्य में लगी टीम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बात की। साथ ही कलेक्टर और एसपी से भी घटना की जानकरी ली। सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिवारजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घायलों का सरकारी अस्पताल में फ्री में इलाज किया जाए। उनके परिजनों से किसी प्रकार का चार्ज न लिया जाए।

Exit mobile version