Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 22 लोग घायल

Bus Overturned

Bus Overturned

कन्नौज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे (Fog) के कारण यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट (Bus Overturned) गई है। हादसे में वक्त बस में 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 को चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। बस हादसे में कुछ को गंभीर चोट लगी है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ललिता गांव के पास रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट (Bus Overturned) गई। घायलों का छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल कन्नौज के ही रहने वाले हैं। सभी फिरोजाबाद स्थित मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

यह लोग हुए हैं घायल

– आलोक पुत्र राजकुमार उम्र 20 नौसारा तिर्वा, कन्नौज

– सचिन यादव पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 25 तिर्वा जिला कन्नौज

-विवेक पुत्र शिव पाल सिंह उम्र 18 लक्षीरामपुर बेला जिला औरैया

-दुर्गेश पुत्र नेत्रपाल उम्र 28 लच्छीराम पुरवा बेला जिला औरैया

-बसंती पत्नी राजाराम उम्र 7 निवासी मिरगांवा

-रीता पत्नी आशीष उम्र 35 मिरगावां जिला कन्नौज

-रचना पत्नी प्रमोद उम्र 22 जेर किला छिबरामऊ जिला कन्नौज

-ऋषभ पुत्र प्रमोद उम्र 2 साल जेर किला छिबरामऊ, जिला कन्नौज

– प्रमोद पुत्र सोबरन सिंह उम्र 30 जेर किला छिबरामऊ जिला कन्नौज

-अन्नपूर्णा पत्नी सोबरन उम्र 60 जेर किला छिबरामऊ जिला कन्नौज

– राजकुमार पुत्र श्री कृष्ण उम्र 50 रामगंज गुरसहायगंज जिला कन्नौज

काठमांडू से पोखरा जा रहा ATR-72 पैसेंजर प्लेन क्रैश, 68 यात्री थे सवार

– नन्ही देवी पत्नी राम लडैते उम्र 60 गुरसहायगंज जिला कन्नौज

– परशुराम पुत्र राम लडैते उम्र 27 गुरसहायगंज जिला कन्नौज

-पूजा पत्नी परशुराम उम्र 23 गुरसहायगंज कन्नौज

– प्रिंस पुत्र परशुराम उम्र 4 वर्ष गुरसहायगंज जिला कन्नौज

– प्रांसी पुत्री परशुराम उम्र डेढ़ वर्ष गुरसहायगंज जिला कन्नौज

– मीना देवी पत्नी विनोद कुमार उम्र 50 जलालाबाद जिला कन्नौज

– अनुराधा पत्नी आशीष उम्र 26 जलालाबाद जिला कन्नौज

-शीलू पुत्र नागेंद्र उम्र 20 तिर्वा जिला कन्नौज

– पुष्पा देवी पत्नी भैयालाल उम्र 50 महमदपुर कन्नौज

– उमेश पुत्र भैयालाल उम्र 30 महमदपुर कन्नौज

Exit mobile version