Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित कार पहाड़ी से टकराई, पूर्व काबीना मंत्री गंभीर रूप से घायल

पूर्व काबीना मंत्री और उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट बदरीनाथ राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह पंतगांव के निकट वाहन पलटने से गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बागी देवप्रयाग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनके वाहन चालक को भी गंभीर चोट आई है। वाहन सवार अन्य दो लोग भी घायल हैं।

वह हरिद्वार से कीर्तिनगर जा रहे थे। यह हादसा वाहन का टायर फटने से हुआ। वाहन खाई की ओर गिरता देख चालक ने उसे पहाड़ी की ओर मोड दिया। इसके बाद वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया।

इससे वाहन में पीछे की सीट पर बैठे पूर्व काबीना मंत्री भट्ट के सिर, कंधे और पैरों में गहरी चोट आई है। चालक मनोज भट्ट की आंखों पर गहरी चोट आई है। पूर्व काबीना मंत्री के पीआरओ कमल राणा और लक्ष्मण सिह बंगारी भी घायल हो गए हैं। यहां से गुजर रहे हिंडोलाखाल निवासी व्यक्ति ने अपने वाहन से चारों को तत्काल सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया।

यूपी बेसिक शिक्षक परिषद में 51 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा

सीएचसी के डॉ. आदित्य ने बताया कि पूर्व मंत्री भट्ट का एक्सरे और सीटी स्कैन किया गया है। उनके कंधे पर फैक्चर, सिर और पैरों में चोट आई है। उनका ब्लड प्रशर भी बढ़ा हुआ है। सूचना पर तहसीलदार मानवेंद्र बडथवाल, थाना प्रभारी संजय मिश्रा, उक्रांद नेता मोहन काला, कानूनगो मदन लाल, उप राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिह पंवार सीएचसी पहुंचे।

Exit mobile version