Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

औरैया। जनपद के दिबियापुर नगर के बेला रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर (Uncontrolled Tractor) ने बाइक (Bike) सवार युवक को रौंद (trampled) दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राली-टैक्टर छोड़ चालक भाग निकला। इसके बाद पहुंचे लोगों ने यूपी-112 पर सूचना दी। जहां लगे जाम में फंसे वाहनों को रास्ता देने का कार्य शुरू किया गया। साथ ही मृतक का नाम व पता मालूम कर परिजनों को जानकारी दी गई।

सहायल थाना क्षेत्र के पुर्वा क्षमा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रताप पुत्र बलवंत शटरिंग का काम करता था। साइड से घर लौट रहा था। बेला रोड पर ईंट लदी ट्राली समेत ट्रैक्टर आ रहा था। ट्राली पर क्षमता से ज्यादा ईंट लदी थी। रफ्तार तेज होने की वजह से चालक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें प्रताप गिर पड़ा।

उसके ऊपर से ट्रैक्टर और पहिये निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक केबिन से कूद भाग निकला। हादसे की वजह से इस मार्ग से होकर निकल रहे वाहनों पर ब्रेक लग गया। भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव रोड से किनारे किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त बाइक हटायी। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा होने के बाद फरार हुए चालक को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

उधर, बेटे की मौत पर स्वजन के साथ ही पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल था। परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले तो शव उठने नहीं दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया।

Exit mobile version