Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निर्माणाधीन गोदाम की गिरी दीवार, 5 मजदूरों की दबकर मौत

wall collapsed

wall collapsed

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां के अलीपुर में एक स्थित एक गोदाम की शुक्रवार को दीवार गिर (wall collapsed) गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत (Death) हो गई। अभी तक 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। ऐसे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 7 घायल खतरे के बाहर हैं। जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LuLu Mall में फिर पढ़ी गई नमाज, हिंदू संगठन बोले- मॉल नहीं मस्जिद है

बताया जा रहा है कि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घायल लोगों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था।

Exit mobile version