देहरादून. उत्तराखंड के मुख्य सचिव Anand Bardhan ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग (Under ground Cabling) कार्य की समीक्षा की। उन्होंने Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल) को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शहर में एक साथ कई स्थानों पर कार्य शुरू करने के बजाय सीमित स्थानों पर काम शुरू किया जाए और वहां पर्याप्त श्रमिकों को तैनात कर तेजी से कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पूरे शहर में सड़कों की खुदाई से होने वाली परेशानी कम होगी और काम भी समय पर पूरा हो सकेगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक स्थान पर कार्य पूर्ण होने के बाद ही अगले स्थान पर काम शुरू किया जाए। साथ ही, Savin Bansal (जिलाधिकारी देहरादून) को अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पिटकुल को जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में प्रमुख सचिव R Meenakshi Sundaram, जिलाधिकारी Savin Bansal और पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
