• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी भी दशा में गोवंश सड़क पर न पाए जाएं : लक्ष्मी नारायण

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Lakshmi Narayan

Lakshmi Narayan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण करने तथा वर्षा ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों जैसे गला-घोटू आदि से बचाव हेतु टीकाकरण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि गोवंश के भरण-पोषण हेतु समुचित भूसे, हरे चारे एवं औषधि का प्रबंध सुनिश्चित किया जाय ताकि गोवंश की चारे अथवा चिकित्सा के अभाव में मृत्यु न हो। जनपदों में दान से भूसा एवं हरा चारा प्राप्ति हेतु जनजागरूकता लाई जाए तथा गोशालाओं के पंजीकरण में प्रचलित व्यवस्था में कतिपय शिथिलीकरण भी किया जाय। किसी भी दशा में गोवंश सड़क पर न पाए जाएं इस हेतु अभियान चला कर कार्यवाही की जाय।

पशुधन मंत्री ने आज यहां विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत प्रदेश में निराश्रित/बेसहारा गोवंश की सुरक्षा हेतु स्थापित एवं संचालित गो-आश्रय स्थलों की अद्यतन स्थिति एवं भावी तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में समुचित दिशा निर्देश दिए गए।

नामामि गंगे की दर्ज पर यमुना को भी अविरल एवं निर्मल बनाया जायेगा : महेन्द्र सिंह

उन्होंनें कहा कि गोशालाओं में निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु भी जनपद स्तर पर कार्य योजना विकसित की जाय और नदी के आसपास के राजकीय भूमि में काऊ सफारी बनाया जाय, जिसमे गोवंश को धूप एवं वर्षा से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराई जाए। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में आकस्मिकता के अतिरिक्त प्रत्येक दिन एक गोआश्रय स्थल का विधिवत निरीक्षण किया जाय। श्री चैधरी ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर गो आश्रय स्थल की स्थापना हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। साथ ही प्रदेश में निराश्रित/बेसहारा गोवंश जो अभी खेतों में या सड़क पर घूम रहे हैं उन्हें तत्काल नजदीक के गोआश्रय स्थल या न्याय पंचायत में गोआश्रय स्थल की स्थापना कर संरक्षित किये जाने हेतु जिलाधिकारियों को शासन स्तर से निर्देश जारी कराया जाय एवं प्रभावी अनुश्रवण भी सुनिश्चित कराया जाए।

पशुधन मंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर पर गोवंश को छुट्टा न छोड़ने हेतु ग्राम पंचायतों की बैठक के साथ अन्य ग्राम स्तरीय बैठकों के एजेंडा में मुख्य एजेंडा बिंदु में सम्मिलित किया जाय। वृहद गो संरक्षण केंद्र की बाउंड्री की व्यवस्था हेतु प्रयास किये जाये। गोसेवा आयोग द्वारा प्रदेश में क्रियाशील पंजीकृत गोशालाओं के संरक्षित गोवंश के सापेक्ष दिए जाने वाले अनुदान के हस्तांतरण हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। समस्त गोआश्रय स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था हेतु संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु शासन स्तर से पत्र निर्गत कराया जाय। गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने, वायवल करने हेतु कार्ययोजना विकसित कर कार्य क्रियान्वयन सुनिश्चित कराई जाए।

यूपी के 35 जिलों में 100 से कम सक्रिय मामले, रिकवरी रेट हुआ 98.1 प्रतिशत

बैठक में उपस्थित प्रमुख सचिव पशुधन, श्री सुधीर गर्ग ने पशुधन मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में 5276 गोआश्रय स्थलों में 5.76 लाख गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंनें अवगत कराया कि मा0 मुख्यमंत्री जी निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना अंतर्गत 87991 गोवंश 45173 पशुपालकों को सुपुर्दगी में दिए गए हैं। पोषण मिशन अंतर्गत 1674 गोवंश भी सुपुर्दगी में दी गयी हैं।

बैठक में विशेष सचिव, पशुधन श्रीमती मंजुलता, निदेशक प्रशासन, निदेशक, रोग नियंत्रण, डॉ. एस.के. मलिक, अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार सिंह एवं संयुक्त निदेशक, डॉ विद्याभूषण सिंह, गोशाला द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Tags: Lakshmi Narayanup news
Previous Post

उद्योगों में आने वाली भूमिकाओं को लेकर उत्साहित हैं ‘मिरना’

Next Post

नागिन फेम पर्ल वी पुरी केस में पीडिता के पिता ने जोड़े हाथ, बोले…

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Next Post
In Naagin fame Pearl V Puri case, the victim's father joined hands, said...

नागिन फेम पर्ल वी पुरी केस में पीडिता के पिता ने जोड़े हाथ, बोले...

यह भी पढ़ें

CM Yogi

वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा: सीएम योगी

15/06/2025
Hukka bar

राजभवन के सामने अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार में पुलिस का छापा, 16 गिरफ्तार

13/05/2021
श्री श्याम निशानोत्सव

श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन 17 मार्च को ऐशबाग में

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version