Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में यूपी का हर क्षेत्र शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा : सीएम योगी

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा (BJP) की डबल इंजन की सरकार (double engine government) में यूपी का हर क्षेत्र शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा है। श्रावस्ती विधान सभा क्षेत्र के जमुनहा व लेंगडी गूलर में राजकीय महाविद्यालय और हरदत्तनगर गिरन्ट में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण उसी शिक्षा आलोक की किरण है।

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘विकसित पर्यटन डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है। भगवान बुद्ध की तपस्थली श्रावस्ती में हमने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत बौद्ध सर्किट का विकास व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरपोर्ट की सौगात देकर प्रदेश को प्रगति की नई उड़ान दी है। ये नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है।

उन्होंने बताया कि जनपद श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए 195.45 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की विभिन्न परियोजनाएं संचालित की गई हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार में धर्म और अध्यात्म की यह पवित्र नगरी चहुंमुखी विकास के नए आयाम गढ़ रही है।

विकास के पैसे को हड़पने का काम करती थी समाजवादी पार्टी : सीएम योगी

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किसानों की प्रगति के नए मानदंड स्थापित किए हैं। किसानों का जीवन सुगम-सरस बनाने के लिए हमने जनपद श्रावस्ती में 34,208 किसानों को रूपये 208,85 करोड़ की ऋण माफी प्रदान की है। भाजपा सरकार किसानों का संबल है।

सपा,बसपा की सरकारें आतंकवाद और अपराध भी साथ लाती हैं : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी की मानें तो गरीब, वंचित की सामाजिक सुरक्षा व संवर्धन डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है। हमने जनपद श्रावस्ती में 22,578 को वृद्धावस्था पेंशन, 16,137 को निराश्रित महिला पेंशन व 4,330 को दिव्यांगजन पेंशन प्रदान कर उनका जीवन सुखमय बनाया है। खुशहाली की छांव प्रदान करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा की डबल इंजन सरकार हर गरीब, वंचित को खाद्यान्न की सर्व सुलभता हेतु सेवा भाव से कार्य कर रही है। इस पुनीत कार्य की पूर्ति सेवा भाव से कार्य कर रही है। इस पुनीत कार्य की पूर्ति हेतु हमने श्रावस्ती में 2,06,556 राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार राशन वितरित कर उनके जीवन में खाद्यान सुरक्षा सुनिश्चित की है।

विकास की गंगा बही तो अपराधी जेल के पीछे गए : सीएम योगी

सुरक्षा और विकास डबल इंजन की भाजपा सरकार की धुरी है। जनपद श्रावस्ती के भिनगा में राप्ती नदी के बाएं एवं दाएं तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य क्षेत्रवासियों को सुरक्षा के साथ विकास के नए सुपथ से जोड़ रहे हैं। बाढ़ की विभीषिका झेलने वाला श्रावस्ती अब किसान की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जन-कल्याण ही भाजपा की डबल इंजन सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है।

Exit mobile version