Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UNESCO ने दीपावली की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

UNESCO declared Diwali as an intangible world heritage site

UNESCO declared Diwali as an intangible world heritage site

भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव दीपावली (Diwali) को यूनेस्को (UNESCO) ने आधिकारिक तोर पर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिष्ठित सूची में शामिल कर लिया है। इसकी घोषणा आज दिल्ली के लाल किले से की गई है। जहां पर यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति के 20वें सत्र का आयोजन हो रहा है। इस ऐलान पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की है।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनेस्को के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत और विश्व भर के लोग इस खबर से उत्साहित और गौरवान्वित हैं। हमारे लिए दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और हमारे जीवन-मूल्यों से गहराई तक जुड़ा हुआ है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्म का प्रतीक है।

आगे लिखा कि UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में दीपावली का शामिल होना इस पर्व को विश्व स्तर पर और भी लोकप्रिय बनाएगा। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें सदा-सदा के लिए मार्गदर्शन देते रहें।

अब UNESCO की सूची में भारत की 16 परंपराएं

UNESCO ने दीपावली को 10 दिसंबर को शामिल करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी 15 और परंपराएं शामिल हैं। अब कुल मिलाकर 16 परंपराएं इस सूची में शामिल हो चुकी हैं। अब तक कुंभ का मेला, योग, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गरबा, केरल का मुदियेट्टू, छऊ नृत्य, बौद्ध मंत्र जाप की हिमालयी परंपरा, नवरोज और संक्रांति-पोंगल-बैसाखी जैसे त्योहार शामिल हैं।

Exit mobile version