Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूनेस्को ने विश्व भारती को घोषित किया धरोहर

Visva Bharati

Visva Bharati

कोलकाता। रवींद्र जयंती पर गुरुदेव द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय (Visva Bharati) को यूनेस्को (UNESCO) ने सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। विश्वभारती की प्रवक्ता महुआ बनर्जी ने बताया कि विश्व भारती को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन घोषित किया है। सितंबर में इसका सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी इस उपलब्धि की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर भारत के लिए अच्छी खबर है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के एडवाइजरी डिवीजन ने पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन के विश्वविद्यालय को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश की है।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि विश्व भारती (Visva Bharati) की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण संभव हो पाई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमारी समृद्ध विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने की दूरदर्शिता को और गति मिली है।

मणिपुर से छात्र-छात्राएं सकुशल लौटे दून, एयरपोर्ट पर किया स्वागत

विश्व विरासत समिति सितंबर 2023 में रियाद, सऊदी अरब में बैठक कर रही है। वहीं से इस मान्यता की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Exit mobile version