Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेखौफ बादमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ बरसाई 5 गोलियां

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर बेखौफ हुए बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

बदमाशों ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में घुसकर एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है।

अपरलिप्स के बालों को जड़ से खत्म कर देंगे ये घरेलू नुस्खे

इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर को 5 गोलियां लगी हैं जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version