• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव बाद उत्तराखंड में लागू होगी समान नागरिक संहिता : सीएम धामी

Writer D by Writer D
12/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, चुनाव 2022, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Dhami) ने भाजपा सरकार सत्ता में आते ही उत्तराखंड के आम आदमी के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (uniform civil code) यानी समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का प्रयास करेंगे।

इसके लिए न्यायविदों, विद्वानों, विशिष्टजनों की एक समिति का गठन किया जाएगा, जो यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। यह यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान रूप से लागू होगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने एक बयान में कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही इस संबंध में कार्रवाई करेंगे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक समिति गठित करेगी और यूनिफॉर्म सिविल कोड की संरचना की जाएगी, जिससे सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता तैयार की जा सके। चाहे वह किसी धर्म में विश्वास रखने वाले हों, सबके लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी से बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने की भेंट

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि इस समिति में सरकार सेवानिवृत्तों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य विशिष्टजनों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का विषय तय करेगी। यह यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूर्ण करने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे संविधान की भावनाओं को मूर्त रूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये भारतीय संविधान के आर्टिकल 44 के दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा, जो देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता की संकल्पना प्रस्तुत करता है।

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की चर्चा करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने समय-समय पर इसे लागू करने पर जोर दिया है और कई बार तो नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने पर गोवा राज्य से भी प्रेरणा मिली है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी। जेंडर जस्टिस को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तीकरण को ताकत मिलेगी। साथ ही देवभूमि की असाधारण आध्यात्मिक, सांस्कृतिक को पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चुनावी आपाधापी के बीच बच्चों संग खेला फुटबाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का चुनाव से दो दिन पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने वाला बयान मास्टर स्ट्रोक भी साबित हो सकता है। समान नागरिक संहिता का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो? समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन जायजाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा।

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

हार्डकोर नक्सली सहदेव के घर NIA का छापा

Next Post

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Corona's new guideline

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

यह भी पढ़ें

क्राइम शो देखकर भाई ने रची हत्या की साजिश, घर के पास ही दफना दिया छोटे भाई की लाश

15/07/2020
12,200mAh बैटरी और 2.8K डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Pad 3, इतनी है कीमत

Realme Pad 3 की भारत में एंट्री, दमदार बैटरी और शार्प डिस्प्ले

07/01/2026
Panchak

इस तारीख से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी न करें ये काम

16/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version