Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

prakash javedkar

prakash javedkar

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

जावड़ेकर ने अपील की है, ‘जो भी लोग 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपना कोविड टेस्ट करवा लें।’ इससे पहले भी केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

आज ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इंडस्ट्रियल ऑयल कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस वक्त कोरोना पॉजिटिव हैं। वो होम आइसोलेशन में रहते हुए प्रशासन की सभी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 2 लाख 17 हजार 353 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Exit mobile version