Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया है। बीते काफी दिनों से ​बीमार चल रह थे। यह जानकारी उनके पुत्र सांसद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। 74 वर्षीय रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके पास केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिहार चुनावों को लेकर अहम फैसले रामविलास पासवान की अस्वस्थता के चलते खुद चिराग ही ले रहे थे। हाल ही में चिराग ने ही लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया की पार्टी बिहार में एनडीए के साथ जाने की बजाए अकेली चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version