Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती

रामदास अठावले Ramdas Athawale

रामदास अठावले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उनके कार्यालय ने पुष्टि की है। उन्होंने सोमवार को ही पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी। बताया गया कि इसके बाद श्री अठावले को कफ और बदन दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई जो पाजिटिव आई है।

मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 2,52,085 गई है। यहां पर अब तक 10,142 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 2,23,586 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 17,860 है।

Malaika और Arjun के रिश्ते पर चाचा Anil Kapoor का सपोर्ट, कहीं ऐसी बात

वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,48,665 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,34,137 है। वहीं 14,70,660 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 43,348 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

Exit mobile version