Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल

Thawar Chand Gehlot

Thawar Chand Gehlot

मोदी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मोदी कैबिनेट में नए चेहरों की होगी एंट्री

मोदी सरकार में आज या कल बड़ा फेरबदल हो सकता है। मोदी सरकार 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार मोदी कैबिनेट में करीब 20 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। जबकि मौजूदा कैबिनेट से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसकी शुरुआत थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाकर कर दी गई है।

पुरी में ही निकलेगी रथ यात्रा, ओडिशा सरकार के आदेश में हस्तक्षेप से SC का इनकार

कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वरिष्ठ नेता नारायण राणे को भी नई दिल्ली बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, नारायण राणे के पास पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दफ्तर से फोन पहुंचा है। इसके अलावा असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सूत्रों से खबर है कि पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के अलावा जेडीयू के आरसीपी सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) से पशुपति पारस, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी से प्रवीण निषाद समेत 20 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Exit mobile version