Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनोखा : 10 हजार किमी. की यात्रा कर भारत में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मास्क

world's largest mask

world's largest mask

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने का कार्यक्रम प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया है। राजधानी दिल्ली की जिलाधिकारी मोनिका प्रियदर्शनी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दिल्ली और ओड्रा फाउंडेशन की ओर से यह पहल शुरू की गई है। खास बात यह है कि देश के 10 अन्य राज्यों में जाकर सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे और कपड़ा एकत्रित करेंगे, जिससे मास्क बनाया जाएगा।

किसानों से विवाद सुलझाने के मूड में मोदी सरकार, अमित शाह ने की एक और बैठक

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की संस्था ने मिलकर यह पहल शुरू की है, जिसका प्रशासन ने स्वागत किया। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए दिल्ली समेत 10 राज्यों से कपड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिसकी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का गांव में काम करने वाली महिलाओं को भी होगा। इसके साथ ही महिला कारीगरों को एक प्रमाणपत्र और सेनेटरी नैपकिन पैक देकर सम्मानित किया जाएगा।

क्यों सभी को नहीं लगवानी पड़ेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए एक्सपर्ट की राय

साथ ही कोविड-19 के प्रकोप का कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मास्क बनने के बाद उसे दोबारा से लांच किया जाएगा। इससे देश के लोगों को मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही कहा ग्रामीण उद्योग को भी विकसित किया जाएगा। इससे गांव में रहने वाली महिलाओं और बेरोजगार युवकों को भी रोजगार का रास्ता मिलेगा। साथ ही वह रोजगार के लिए जागरूक होंगे।

Exit mobile version