Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली के सभी प्रवेश मार्गों को 6 मार्च को जाम करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा United Kisan Morcha

संयुक्त किसान मोर्चा

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा छह मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश मार्ग पांच घंटे के लिए जाम करेगा। यह ऐलान शुक्रवार को मोर्चा के लीगल पैनल ने चंडीगढ़ में किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के लीगल पैनल सदस्यों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

गढ़चिरौली में महाराष्ट्र पुलिस पार्टी पर सैकड़ों नक्सलियों का हमला, सी60 कमांडो ने संभाला मोर्चा

इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सभी प्रवेश मार्गों को 5 घंटे के लिए जाम करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छह मार्च को सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्तों को जाम किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सिंघु बॉर्डर से लीगल पैनल के चार सदस्य रमिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, हरपाल सिंह और धरमिंदर मलिक पहुंचे।

सुशांत ड्रग केस : एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती समेत 33 को बनाया आरोपी

हाईकोर्ट के वकील प्रेम सिंह भंगू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने कृषि कानून रद्द करने, गिरफ्तार किसानों को रिहा करने, झूठे मुकद्मे वापस लेने और न्यायिक जांच करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देशभर के डेढ़ सौ से ज्यादा वकील गिरफ्तार किसानों को निशुल्क कानूनी सहायता देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 151 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version