Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंद बोरे में मिला अज्ञात शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

फतेहपुर। जिले के बुधवार को एक बंद बोरे में मिले अज्ञात शव (dead body) के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कबीला नाला पुलिया के नीचे बंद बोरे में पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।

पुलिस ने ग्राम प्रधान बेरा गढ़ीवा जितेंद्र सिंह सेंगर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश के लिए आस पास क्षेत्रों और गैर जनपदों में फोटो भेज कर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों के बीच मृतक व्यक्ति की फोटो भेजी गई। इससे अनुमान है कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त हो जायेगी और जिसके बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version