Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अज्ञात बदमाशों ने की मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

murder

murder

जिले के भीमपुरा क्षेत्र के अहिरौली गांव में मां और बेटी की किसी वजनी चीज से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मड़हे में दोनों के शव अलग-अलग चारपाई पर रजाई के अंदर पाए गए। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। हद तो ये कि शुक्रवार को दोपहर तक किसी को हत्या की भनक तक नहीं लगी।

शाम को लगभग चार बजे आसपास उधर से गुजर रही महिला ने दोनों को चारपाई पर लेटे देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब लोग उनके नजदीक पहुंचे तो बिस्तर पर उनकी लाश पड़ी नजर आई। सूचना पर भीमपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यूपी में कोरोना के 2366 नये मामले, राज्य में 25 हजार से अधिक एक्टिव केस

हरिजन बस्ती निवासी वीरेंद्र राम विद्युत विभाग में वाराणसी में कार्यरत हैं। उसके तीन पुत्र हैं जो उसके साथ वाराणसी में रहते हैं। पत्नी सुरजावति देवी (55) व पुत्री रानी (22) गांव पर रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रानी की शादी हाल ही में तय हुई थी। शुक्रवार को दोपहर में वीरेंद्र के मकान के तरफ से कोई महिला गुजरी तो घर में कोई चहल-पहल नहीं थी।

उसने अंदर झांक कर देखा तो मां-बेटी रजाई ओढ़े बिस्तर पर सोई थीं। दरवाजा खुला पड़ा था। जब उसे शक हुआ तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोग जुटे तो उन्होंने दरवाजे से दोनों को आवाज लगाई, लेकिन उधर से किसी ने उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी भीमपुरा थाने की पुलिस को दी।

Exit mobile version