Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अज्ञात बदमाशों ने अमीन को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Shot

Shot

प्रयागराज। जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर हंडिया तहसील में कार्यरत अमीन को अज्ञात बदमाश गोली (Shot) मार कर फरार हो गये। गम्भीर अवस्था में अमीन को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार हंडिया तहसील में कार्यरत अमीन रमाकांत सरोज अपने सहकर्मी के साथ क्षेत्र में मोटर साइकिल से जा रहे थे। गोठवां गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आए जो अपना चेहरा ढके हुए थे।

अमीन पर फायर झोंक दिया। गोली रमाकांत के दाहिने हाथ में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां हालत स्थिर बतायी जा रही है।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर अज्ञात गोली (Shot) चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई करते हुए टीम छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी सराय ममरेज ने जल्द ही घटना के खुलासे के लिए टीमों को निर्देशित किया है।

Exit mobile version