Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कलेक्ट्रेट में महिला कर्मी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

बांदा। कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली पेट में लगी और पीठ से बाहर हो गई है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल को कानपुर रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार को आधी रात के समय घटित गुलर नाका में हुई।

शहर कोतवाली अंतर्गत डीएम कॉलोनी में गली नंबर दो में रहने वाले मुजीब समद उर्फ पप्पू (40) शुक्रवार की रात अपनी स्कूटी से घर जा रहा था, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी।

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली उसके पेट में लगी जो पार कर पीठ की तरफ से बाहर निकल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घायल की स्कूटी और कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पड़ा हुआ पाया गया।

घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत सीरियस होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम को तालिबान से मिला धमकी भरा पत्र

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। उधर कानपुर में घायल का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version