Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पिता की मौत, मां-बेटे गंभीर

Road Accident

Road Accident

फतेहपुर जिले में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति के साथ पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएससी अस्पताल के डॉक्टर ने परीक्षण के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बकेवर थाना क्षेत्र के मंजिलेगांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कैलाश यादव (50) निवासी इटरा थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी (45) व पुत्र बृजेश यादव (30) गंभीर घायल हो गए। घायल सुनीता देवी तथा बृजेश यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बृजेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जीवित रहने की आशा पर कैलाश यादव को भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रबिन्दकी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने कैलाश यादव को मृत घोषित कर दिया है। अन्य घायलों को हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version