• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दयाशंकर सिंह के काफिले में घुसा अज्ञात वाहन, सपा प्रत्याशी पर लगा हत्या की साजिश का आरोप

Writer D by Writer D
03/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। बलिया नगर से भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate)  दयाशंकर सिंह (Daya Shankar) ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या (Murder) की मंशा से बुधवार देर रात उनके काफिले (Convoy) में लखनऊ नम्बर की एक लग्जरी गाड़ी घुस गई। सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता से उसमें बैठे हमलावर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। भाजपा प्रत्याशी ने दुबहड़ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

दयाशंकर सिंह अखार में प्रेमप्रकाश सिंह के यहां गए थे। आरोप हैं कि मध्यरात्रि वहां से जब वे वापस हुए तो उनकी गाड़ी के सामने लखनऊ नम्बर की एक लग्जरी गाड़ी को टेढ़े-मेढ़े लगा कर कुछ लोग उतरे। इसे देख पीछे से दयाशंकर सिंह के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। जिन्हें देख संदिग्ध लोग ड्राइवर सहित लग्जरी गाड़ी छोड़ कर भाग गए। जाते-जाते दयाशंकर सिंह के साथ चल रही एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त भी कर गए। इसकी जानकारी डीएम और एसपी को दयाशंकर सिंह ने दी। जानकारी होते ही कुछ देर बाद स्थानीय थाने के इंस्पेक्टर और सीओ भी पहुंच गए।

बलिया से है दयाशंकर सिंह का पुराना नाता, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त दयाशंकर सिंह ने इसे अपने ऊपर हमले का मामला बताते हुए कहा कि पूर्वांचल के बड़े माफिया के द्वारा मेरी हत्या की साजिश थी। उन्होंने मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इस नम्बर की पचासों गाड़ियां उनके ही गैंग में चलती हैं। इस गाड़ी पर प्रत्याशी का पास लगा हुआ है। इसकी वृहद जांच होनी चाहिए कि किसकी गाड़ी है।

भाजपा ने अपने काम से जनता का मन जीता, पंचायत चुनाव में भी मिलेगी जीत : दयाशंकर

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर मुख्तार अंसारी से कनेक्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े स्तर पर मेरी हत्या की साजिश की गई है। क्योंकि चुनाव के दौरान मैं अपने भाषण में अपराधियों के खिलाफ बोलता हूं। चुनाव में जनता मुझे जिताने जा रही है। इसी से मुझे लगता है कि माफिया बौखलाए हुए हैं।

दयाशंकर सिंह ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। कहा कि चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराऊंगा। मांग किया कि इस घटना की विस्तृत जांच होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि दयाशंकर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Election: अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी

Next Post

Operation Ganga: 200 छात्रों को लेकर रोमानिया से लौटा C-17 ग्लोबमास्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post

Operation Ganga: 200 छात्रों को लेकर रोमानिया से लौटा C-17 ग्लोबमास्टर

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन : भारत के लिए मॉडर्ना और फाइजर में जानें कौन ज्यादा होगी कारगर?

18/11/2020

यूनाईटेड अरब अमीरात के दो खिलाड़ी हुए कोरोना से संक्रमित

08/01/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में खेली होली

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version