• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Unlock 5 : आज से खुलेंगे स्कूल और सिनेमा हॉल, करना होगा इन नियमों का पालन

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
Unlock 5

आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक 5 के तहत दी गई रियायतों पर आज से कई राज्यों में अमल शुरू हो जाएगा। अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाज़त दी है। लॉकडाउन के बाद से पहली बार ये सिनेमाघर आज खोले जाएंगे। इसको लेकर सिनेमाघर चलाने वालों ने सात महीने बाद सिनेमाहॉल को खोलने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन सिनेमाहॉल तक जाने वाले लोगों के लिए कोरोना काल में फिल्म देखने का अनुभव बदलने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 10 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने यहां सिनेमाघरों को खोलने का फैसला किया है। सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखने वालों को अब ई-टिकट के जरिए ही एंट्री मिलेगी। कोरोना काल से पहले तक कई सिनेमाघरों में दाखिल होने के लिए कागजी टिकट दिखाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इतना ही नहीं जो लोग सिनेमाघर के काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीदेंगे उनको भी ई-टिकट ही मिलेगा। ई-टिकट लेने के बाद दर्शक सिनेमा घर में दाखिल हो सकेंगे।

दूसरे विश्व युद्ध के समय के सबसे बड़े बम को डिफ्यूज करते समय हुआ तेज धमाका

सिनेमाघर के अंदर सिर्फ वही लोग जा सकेंगे, जिनकी उम्र 6 साल से ऊपर और 60 साल से नीचे होगी। 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग फिलहाल सिनेमा हॉल में जाकर पिक्चर नहीं देख सकेंगे। इसके अलावा सिनेमाघर में उसकी क्षमता के हिसाब से केवल 50 फीसदी दर्शक ही किसी फिल्म का मज़ा उठा सकेंगे। इसके लिए सिनेमा मालिकों को दर्शकों को एक सीट छोड़ कर बैठाना होगा। यानी दर्शक के बगल वाली एक सीट को खाली रखना होगा।

साथ ही फिल्म देखने वाले दर्शकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप का होना भी ज़रूरी होगा। इसके अलावा सिनेमा हॉल के अंदर कुछ भी खाने पीने की मनाही होगी। यानी अब फिल्म के साथ दर्शक पॉपकॉर्न का मज़ा नहीं उठा पाएंगे। साथ ही सैनिटाइज़ेशन का खास खयाल भी रखना होगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर का रेट

पंजाब सरकार ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। कोरोना महामारी के बाद करीब 6 महीने बाद पहली बार आज स्कूल खुलेंगे। स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। परिजनों की लिखित अनुमति के बाद ही स्टूडेंट्स स्कूल जा सकेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने अपने अभियान ‘बिगिन अगेन’ के तहत आज से मुंबई में मेट्रो ट्रेन का संचालन करने की मंज़ूरी दी है। यहां जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सरकार ने इसके साथ ही आज से सभी सरकारी और निजी पुस्तकालयों को फिर से खोलने की भी अनुमति दी, जिसके लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर उद्योग प्रदर्शनियों को भी इजाजत दे दी है।

स्थानीय साप्ताहिक बाजारों को भी निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर फिर से खोलने की इजाजत दी गई है। इसमें जानवरों के बाजार भी शामिल हैं। भीड़ कम करने के उद्देश्य से बाजार और दुकानों को रात नौ बजे तक दो अतिरिक्त घंटे खोलने की इजाजत होगी।

लॉकडाउन के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और झारखंड की राजधानी रांची के बीच पहली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू होने जा रही है। हावड़ा एवं रांची के बीच शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू हो गयी है।

Tags: 24ghante online.comcinema halls are openmetroNational newsschools reopenSwimming PoolUnlock 5Unlock 5 Guidelinesआज से खुलेंगे सिनेमा हॉल
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर का रेट

Next Post

आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, छह की मौत, 20 घायल

Desk

Desk

Related Posts

JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport
उत्तराखंड

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

14/02/2026
Swami Avimukteshwarananda
Main Slider

महंत की गद्दी रिश्तेदारी से मिली… सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

14/02/2026
Pm Rahat Scheme
Main Slider

‘सेवा तीर्थ’ से मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सड़क पर एक्सीडेंट हुआ तो फ्री होगा इलाज!

14/02/2026
Metro pillar Collapse
क्राइम

मुंबई में बड़ा हादसा! मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 जख्मी

14/02/2026
UP Board
Main Slider

यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं… यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन

14/02/2026
Next Post
खूनी संघर्ष

आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, छह की मौत, 20 घायल

यह भी पढ़ें

Gauhar Khan Zaid Darbar Nikah

जैद दरबार से इस दिन निकाह करेंगी गौहर खान

03/11/2020
Ayodhya Dham

अयोध्या में आस्था का सैलाब, योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

23/01/2024
cm yogi

प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य : सीएम योगी

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version