Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उन्नाव केस: मृत मिली दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार आज, गांव में भरी सुरक्षाबल तैनात

unnao case

unnao case

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जो कांड हुआ, उसमें एक लड़की अभी भी अस्पताल में जंग लड़ रही है। शुक्रवार सुबह अस्पताल की तरफ से लड़की की हालत पर ताजा अपडेट दिया जा सकता है। दूसरी ओर, उन्नाव कांड में मृत मिली दोनों लड़कियों का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार से पहले गांव में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

उन्नाव के असोहा थाना के बबुरहा गांव में बीते दिनों तीन लड़कियां खेतों में मिली थी। इनमें से दो मृत थीं, जबकि एक जिंदा थी। इस मामले के बाद से ही यूपी की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लगातार हो रहे विवाद के बीच यूपी पुलिस ने इस मामले में मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।

जिन दो लड़कियों की मौत हुई है, उनकी शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गुरुवार को सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी मौत किसी तरह का जहरीला पदार्थ देने से हुई है हालांकि ये पदार्थ क्या था, इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। उन्नाव पुलिस की ओर से मामले की जांच करने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है।

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीद

इस मसले पर लगातार राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा नेता मायावती ने इस मसले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की है। इस मामले में अनुसूचित आयोग की ओर से भी यूपी डीजीपी को नोटिस जारी किया गया है और रिपोर्ट तलब की गई है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में इसी बुधवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब बुआ और भतीजी खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं।

परिजनों का शबनम का शव लेने से इंकार, फांसी की सजा से गांव में खुशी का माहौल

शाम में परिजन लड़कियों को खोजने के लिए निकले। परिजनों के मुताबिक, खेत में तीनों लड़कियां कपड़े से बंधी मरणासन्न हालत में मिली थी। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो दो मृत निकलीं, जबकि तीसरी की हालत गंभीर थी।

Exit mobile version