Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उन्नाव केस : यूपी पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

arrested

arrested

उन्नाव। उन्नाव में दलित लड़कियों की हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक तरफा प्यार में लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया था।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

बता दें कि खेत में मिली तीन लड़कियों में काजल और कोमल की मौत हो गई, वहीं रोशनी नाम की लड़की की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रात को ही कानपुर के रेजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

इस घटना का खुलासा करते हुए लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तीनों की कीटनाशक पिलाकर हत्या की गई। आरोपी विनय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह तीनों में से एक लड़की से एकतरफा मोहब्बत करता था। लड़की के इनकार करने पर विनय को ये बात सहन नहीं हुई।

उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसे पिलाया। अन्य दोनों बहनों ने भी वो कीटनाशक पी लिया। जिसे उनकी मौत हो गई। तीनों लड़कियां दोनों आरोपी लड़कों को जानती थी। आरोपियों ने उन्हें गेहूं में रखने वाली कीटनाशक पिलाई थी।

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना के बाद मुखबिर की सूचना पर कुछ लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चियों के अंतिम संस्कार के बाद जब डॉग स्क्वाड को घटना स्थल पर ले जाया गया तो वह वहां से गांव की एक दुकान पर पहुंचा।

फोरेंसिक ने दुकान से सभी नमकीन और चिप्स को जांच के लिए कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने बताया कि घटना से पहले लड़कियां उसकी दुकान से नमकीन खरीदने आईं थी। पुलिस को जांच के दौरान खेत से भी एक नमकीन का पैकट मिला था। एक के बाद एक मिले सुरागों के जरिए पुलिस विनय तक पहुंच गई।

पूछताछ के दौरान विनय ने बताया कि वह जिससे प्यार करता था उससे बात करने के लिए फोन नंबर मांग रहा था। लड़की के कई बार मना करने पर यह बात उसे बर्दाशत नहीं हुई। जिसके बाद गुस्से में उसने एसा कदम उठाया।

बता दें कि चचेरी बहन रोशनी की हालत नाजुक है। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। काजल के पिता ने घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को असोहा थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पॉइजनिंग की पुष्टि हुई थी।

Exit mobile version