Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आर्थर जेल में कैदी ने दूसरे कैदी के साथ जबरदस्ती किया अननैचुरल सेक्स, मचा हड़कंप

Jail

Jail

मुंबई। आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में हुई एक भयंकर घटना सामने आई है। एक कैदी (Prisoner) ने दूसरे कैदी के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार किया है। 19 साल के एक कैदी ने 20 साल के कैदी को पास बुलाया। उसकी पैंट उतारी और उसके साथ अन नैचुरल सेक्स (Prisoner unnatural offence) किया। पीड़ित कैदी ने इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी कैदी ने जबरदस्ती करते हुए उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़ित कैदी ने यह जानकारी जेल अधिकारियों को दी। इसके बाद घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जेल अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। एन.एम.जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस (Mumbai Crime) दर्ज कर लिया है।

यह घटना दक्षिण मुंबई के आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में 14 मई को हुई है। घटना के एक दिन बाद पीडित कैदी ने इसकी शिकायत जेल अधिकारियों से की। एन.एम.जोशी मार्ग पुलिस थाने में 19 साल के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 20 साल के पीड़ित कैदी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ‘आज तक’ न्यूज चैनल ने यह खबर अपनी वेबसाइट में प्रकाशित की है।

दुष्कर्म के तीन अभियुक्तों को 21 साल की कैद

आरोपी ने यह गुनाह मजबूत सुरक्षा वाले बैरक नंबर 7 में इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ अननेचुरल ऑफेंस समेत आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पीड़ित कैदी काफी सदमे में है। जेल अधिकारी उसका खयाल रख रहे हैं।

आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 32 घायल

पीड़ित कैदी की इस बात की तारीफ हो रही है कि वह चुप नहीं बैठा। उसने अपने साथ हुए इस हादसे का ना सिर्फ विरोध किया बल्कि घटना के बाद धमकियों से डरा नहीं। पीड़ित कैदी ने आरोपी की धमकी की परवाह ना करते हुए जेल अधिकारियों को आपबीती बताई।

इस बारे में एक पुलिस आधिकारी ने बताया, ‘ हमें आर्थर रोड (Arthur Road Jail) के जेलर ने इस घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़ित कैदी की पैंट उतारी और उसके साथ जबरदस्ती की है। पीड़ित कैदी ने विरोध किया और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद जेल अधीक्षक ने पूरी बात विस्तार से बताई।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उसे अरेस्ट किया जाएगा। मामले की जांच शुरू है।

Exit mobile version