Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी : कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों ने भरा 27,17,988 का चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी द्वारा जारी एडवाइजरी के क्रम में पुलिस ने राज्यभर में आज तक 27 लाख 17 हजार 988 वाहन चालको का चालान करने के साथ ही 50 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने बुधवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडवाइजरी का उल्लंघन करने वाले कुल 27,17,988 लोगों का चालान किया गया। इस अवधि में कुल 64445 वाहन सीज किये गये हैं।

बहादुर बेटी ने लिया मां-बाप की हत्या का बदला, आतंकियों को AK 47 से भून डाला

उन्होंनेे बताया कि एडवाइजरी की अनदेखी के करने वालो से कुल 50 करोड़ 33 लाख 14 हजार 332 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया।

उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 135442 लोगों के खिलाफ अभी तक धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई-सी एक्ट के तहत 759 मामले दर्ज कराये गये।

Exit mobile version