Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी विधानसभा उपचुनाव: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह खुद मैदान पर उतरे

स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ। यूपी में आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को भाजपा ने प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इसके लिए पार्टी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। सरकार और संगठन की ओर से रणनीति बनाकर हर संभव कोशिश कर रही हैं । जमीनी नब्ज टटोलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री खुद मैदान पर उतरे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव पहले कानपुर में प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं स्वर्गीय कमलरानी वरूण के घर जाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला है। इसके बाद वह देवरिया दौरे पर हैं। वहां पर पूर्व विधायक जनमेजय सिंह के निधन के कारण उपचुनाव होने हैं। इन बैठकों में वह चुनावी तैयारियों के साथ विपक्ष की ताकत की थाह लेने में जुटे हैं। उधर, सरकार की ओर से दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी चुनाव जीताने की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है।

सरकारी बैंकों से खुदरा लोन लेने के लिए पूछताछ में बढ़ोतरी दर्ज

इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर की घाटमपुर विधानसभा पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान 272 करोड़ की लागत से 212 किमी लम्बी सड़कों और 71 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। चुनावी शंखनाद करते हुये वे बोले कि 2020 के उपचुनाव को लेकर तैयार रहें और भाजपा को वोट देकर कमलारानी जी को सच्ची श्रद्घांजलि दें।

कृषि विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नहीं कराये जाने के निर्णय का विरोध शुरू

इस दौरान उन्होने आनूपुर मोड़ से परास चौराहा मार्ग का नाम कमलरानी के नाम से करने की घोषणा भी की। इसके अलावा अब उनका दौरा रामपुर, बुलंदशहर, अमरोहा और फिरोजाबाद का है। उपमुख्यमंत्री डॉ. ़दिनेश शर्मा ने भी उन्नाव की बंगरमऊ की सीट से सारे समीकरण दुरूस्त करने शुरू कर दिये हैं। इसके बाद वह टुंडला जाएंगे। इन सभी के साथ संगठन के लोग भी वहां पर पहले से मौजूद रहते हैं, जो जमीनी फीडबैक देते हैं।

Exit mobile version