Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस जनता की रायशुमारी से तैयार करेगी घोषणा पत्र

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 UP assembly election 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

 

लखनऊ। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र समिति के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ते आर्थिक हालात पर गंभीर चर्चा हुई।

यह भी तय हुआ कि पूरे प्रदेश में जनअभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र बनाएगी। इस अभियान में विधानसभावार बैठकें करके जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रेग्नेंसी के बाद अनुष्का अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में होंगी शामिल

बैठक में तय हुआ कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी जनता से रायशुमारी की जाएगी। प्रदेश भर के बौद्धिक वर्ग और जन संगठनों से लिखित रूप से भी सलाह मांगी जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र के लिए विधानसभावार आम लोगों से भी इस तरह के सुझाव और मुद्दे आमंत्रित किए जाएंगे।

बैठक में घोषणापत्र समिति के सदस्य सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, सुप्रिया श्रीनेत्र, विवेक बंसल, अमिताभ दुबे के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं।

Exit mobile version