• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा प्रदेश का किसान

उत्तर प्रदेश बना एग्रीवोल्टिक्स परियोजना को अपनाने वाला पहला राज्य

Writer D by Writer D
21/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Solar Pump

Solar Pump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने एग्रीवोल्टिक्स परियोजना (Agrivoltaics Project) को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने “उत्तर प्रदेश में एग्रीवोल्टिक्स परियोजनाओं का प्रदर्शन” शीर्षक से राज्य सरकार के तकनीकी सहायता प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत एक ही भूमि पर भूमि की सतह पर कृषि और सतह से ऊपर सौर ऊर्जा उत्पादन दोनों संभव होंगे। उत्तर प्रदेश में उपलब्ध भूमि सीमित है, ऐसे में यह नवाचार किसानों और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बन जाएगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा।

सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में यूपीनेडा का ऐतिहासिक कदम

इस सहायता के साथ, उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसे एडीबी से इस प्रकार की आर्थिक सहायता मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना (Agrivoltaics Project)के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) से ₹4.15 करोड़ (0.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की तकनीकी सहायता मांगी गई थी। यह प्रस्ताव 28 फरवरी 2025 को आर्थिक मामलों के विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की 153वीं बैठक में अनुमोदित किया गया।

इस मंजूरी के साथ, डीईए ने इस परियोजना को एडीबी के समक्ष अनुदान के रूप में प्रस्तुत किया है। यदि यह पायलट परियोजना सफल रहती है, तो भविष्य में उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के सहयोग से इस पर एक व्यापक नीति तैयार करेगी। यह पहल नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार लाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो ऐसी प्रेरणा व प्रयास यूपीनेडा द्वारा किया जा रहा है।

किसानों को सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का मिलेगा लाभ

एडीबी को इस परियोजना (Agrivoltaics Project) के आगे की प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। उत्तर प्रदेश की यह पहल भारत की स्वच्छ ऊर्जा और सतत कृषि नीति को समर्थन देती है और अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल साबित हो सकती है।

यह परियोजना (Agrivoltaics Project) उत्तर प्रदेश को नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे किसानों को सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण दोनों का लाभ मिलेगा।

Tags: agrivoltaics projectyoig news
Previous Post

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: शिक्षा का हुआ कायाकल्प, सुविधा नहीं, मिशन लेकर आगे बढ़ी सरकार

Next Post

मिसालः खेलों की बढ़ी प्रेजेंस तो बढ़ने लगी अटेंडेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

UPITS
Main Slider

देशी व्यापारी और विदेशी खरीदारों का संगम बना यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

26/09/2025
Mission Shakti
Main Slider

मिशन शक्ति 5.0: योगी सरकार की पुलिस ने तीन दिन में खोए 12 लोगों को अपनों से मिलाया, खिले चेहरे

26/09/2025
Savin Bansal
राजनीति

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

25/09/2025
CM Dhami
राजनीति

रोड कनेक्टिविटी परियोजना तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा: मुख्यमंत्री

25/09/2025
PM Modi meets women from self-help groups
उत्तर प्रदेश

डर नहीं, अब योगी के राज में उड़ान भर रही हैं यूपी की ‘दीदियां’

25/09/2025
Next Post
Mission Maidan

मिसालः खेलों की बढ़ी प्रेजेंस तो बढ़ने लगी अटेंडेंस

यह भी पढ़ें

Lemon Peel

नींबू के छिलके से कई काम बनेंगे आसान

18/07/2025
winter

सर्द हवाओं और गलन से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, जनजीवन बेहाल

19/12/2021
Haridwar Kumbh

Haridwar Kumbh: अव्यवस्थाओं से नाराज साधुओं ने मेलाधिकारी को पीटा

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version