• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी ने राजस्थान को भी पछाड़ा

Writer D by Writer D
06/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tap Connections

Tap Connections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने हर घर नल योजना (Har Ghar Nal Yojna) में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नल कनेक्शन (Tap Connection)  देने के मामले में यूपी ने जहां राजस्थान को पछाड़ा है वहीं सबसे अधिक नल कनेक्शन देने में देशभर में वो तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यूपी ने गुरुवार तक 97 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचा दिये हैं।

इसके साथ ही जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से पांच करोड़ से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलने लगा है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने गुरुवार तक 97,11,717 से अधिक परिवारों तक टैप कनेक्शन (Tap Connection) पहुंचा दिये हैं। योजना से 5,82,70,302 से अधिक ग्रामीण लभान्वित हो रहे हैं। जबकि राजस्थान में 39,33,140 टेप कनेक्शन दिये गये हैं।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार यूपी के 36.59 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सरकार का संकल्प पूरा हो चुका है। जबकि राजस्थान में 36.47 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा है। यूपी में जहां प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 5 हजार से अधिक है।

भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा: एके शर्मा

मुख्यमंत्री की ओर से हर घर जल योजना की निरंतर समीक्षा के फलस्वरूप बीते फरवरी माह में ही यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को पछाड़ कर 81 लाख से अधिक परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की थी। अधिकारी के अनुसार भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना को योगी सरकार सबसे तीव्र गति से लक्ष्य की ओर पहुंचा रही है। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में नम्बर वन होने जा रहा है। हमारा लक्ष्य गांव, गरीब, किसान को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।

नल कनेक्शन (Tap Connection) देने वाले टॉप 5 राज्य

राज्य          नल कनेक्शनों (Tap Connection) की संख्या

बिहार            1,59,10,093
महाराष्ट्र         1,09,98,678
यूपी               97,11,717
गुजरात         91,18,449
तमिलनाडु     79,62,581

Tags: har ghar nal yojnaJal Jeevan MissionLucknow Newstap connectionYogi News
Previous Post

भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा: एके शर्मा

Next Post

अपना और परिवार का उल्लू सीधा करने वाले किसी के हितैषी नहीं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

अपना और परिवार का उल्लू सीधा करने वाले किसी के हितैषी नहीं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Brown Bread Dahi Vada

गेस्ट के लिए फटाफट तैयार करें दही वड़ा, देखें ये आसान रेसिपी

12/01/2024

धोनी के बाद रैना ने भी कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

16/08/2020

कपिल ने जीनत से पूछा पानी में क्यों भीगाते थे डायरेक्टर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

07/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version