Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी BJP की मीडिया टीम घोषित, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने रविवार को प्रदेश की मीडिया टीम घोषित कर दी। मनीष दीक्षित को पार्टी ने फिर से प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा घोषित की गई मीडिया टीम में हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय व अभय सिंह को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा तथा महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है।

Exit mobile version