Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट इस दिन हो सकता है घोषित, ऐसे कर सकते है चेक

result

result

UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल 54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है। मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है और करीब 85 फीसदी कॉपियों की चेकिंग जा चुकी है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च को 12 फरवरी तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों किया गया था। आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब तक घोषित किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल तक घोषित किए जानें की संभावना है। पिछले साल नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने रिजल्ट की आधिकारिक डेट नहीं जारी की है। संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जारी करने की डेट जल्द ही UPMSP साझा कर सकता है।

UP Board रिजल्ट यहां कर सकते हैं चेक

>> UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/ यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
>> अब रोल नंबर आदि मांगी गई डिटेल को दर्ज कर सबमिट करें।
>> मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
>> अब चेक करें और डाउनलोड करें।

UP Board छात्रों को मिलेगा फिर से प्रैक्टिकल देने का मौका

यूपी बोर्ड ने दोबारा से प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करने की डेट जारी की है, जो छात्र पहली बार हुई प्रैक्टिकल परीक्षा में किसी कारणवश नहीं शामिल हो पाए थे। वह फिर से होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसका आयोजन 7 और 8 अप्रैल को किया जाएगा।

UP Board 10th-12th एग्जाम रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

प्रैक्टिकल जिला शिक्षा निरीक्षक या क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा तय किए गए केंद्र पर कराया जाएगा। अगर स्कूल के सभी छात्र प्रैक्टिकल से चूक गए हैं, तो उसी स्कूल में प्रैक्टिकल कराया जाएगा।

Exit mobile version