Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए विशेष क्लास शुरू

UP board 12th

यूपी बोर्ड 12वीं

लखनऊ| यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए विशेष क्लास शुरू की हैं। 10 और 12 की क्लास यूपी दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही हैं। वहीं, 9 वीं और11 वीं की कक्षाएं स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित की जा रही हैं। छात्रों को निर्देश हैं कि उन्हें क्लास को अनिवार्य रूप से देखना है। महीने के अंत में प्रश्न दिए जाएंगे।

कर्मचारी चयन आयोग की CHSL , CGL समेत कई भर्ती परीक्षाएं होंगी अक्टूबर से नवंबर तक

उनके जवाब के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं,  पहले से स्कूलों में ऑनलाइन क्लास भी चल रही हैं।  छात्रों का कहना है कि पहले चार से पांच घंटे स्कूल की ऑनलाइन क्लास करनी होती है। फिर, टीवी की क्लास करनी होती है। जिसकी वजह से सिरदर्द की समस्या भी हो जाती है।

नीट और जेईई सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं के 98 घंटे से चल रही भूख हड़ताल समाप्त

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों को स्वयंप्रभा चैनल और दूरदर्शन पर क्लास देखने के निर्देश दिए गए। संबंधित विषय के शिक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वह भी प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देखें और उसके संबंध में अगर छात्रों को कोई शिकायत है तो निवारण करें।

Exit mobile version